कौशांबी। कौशांबी जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सात उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव पुलिस अधीक्षक कौशांबी अभिनन्दन सिंह ने किया है।
आपको बताते चलें कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
कामता प्रसाद को थाना सैनी से चौकी इंचार्ज मूरतगंज, राकेश राय को थाना कोखराज से चौकी इंचार्ज भरवारी, देवब्रत पाण्डेय को थाना पश्चिम शरीरा से चौकी इंचार्ज नारा,अरुण मौर्या को थाना मँझनपुर से चौकी इंचार्ज बरियावा, उमेश सिंह को चौकी इंचार्ज नारा से थाना कोखराज, कल्बे अब्बास खा को थाना पिपरी से थाना पश्चिम शरीरा, सिद्धार्थ सिंह को डायल 112 से थाना कोखराज भेजा गया है।