एसपी के आदेश पर छेडछाड की रिपोर्ट दर्ज

शाहाबाद (हरदोई)- कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ की और  विरोध करने पर मां को लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया । एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
शाहाबाद कोतवाली के ग्राम गढेपुर निवासी महिला के अनुसार 10 अगस्त को गांव के रामरूप व उसके परिजनों से उसका झगड़ा हो गया था।  इस सिलसिले में उसने शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी । रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज बदमाशों ने 10 अगस्त को उसके घर में घुसकर उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगे । जब उसने ने पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध किया । तो  ऊदन ने उसे चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला फरियाद लेकर कप्तान के समक्ष पेश हुई। कप्तान के आदेश पर बुधवार को कोतवाली में पुत्तू ऊदन एवं लज्जाराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी घटना मोहल्ला नौशारा में घटित हुई । वृद्ध महिला रानी को गांव के धर्म प्रकाश अंबरीष़  व कौशल ने पीटकर घायल कर दिया। रानी के अनुसार उपरोक्त दबंग उसके दरवाजे पर रात 8:30 बजे बैठ कर मोबाइल पर गंदी गंदी फिल्में देख रहे थे।  उसके पुत्र देशराज व नाती ने विरोध किया । तो दबंगों ने दोनों को लाठियों से पीटा जिससे उन्हें काफी चोटें आई । इस घटना की रिपोर्ट भी कप्तान के आदेश पर बुधवार को कोतवाली में दर्ज कराई गई।