हरदोई- टडियावां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया अस्पताल कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक बघौली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी राजेंद्र के चार पुत्र हैं सबसे बड़े बेटे अंकित 19 को ताऊ रामचंद्र जो अपनी ससुराल टडियावा थाना क्षेत्र के गुरु संडा गांव मैं रह कर खेती-बाड़ी का कार्य करता है गोद ले रखा था बुधवार दोपहर के वक्त अंकित बाइक पर सवार होकर बाजार करने के लिए पिरकापुर बेनीगंज जा रहा था रास्ते में जगरौली गांव के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिसके चलते अंकित गंभीर तरीके से घायल हो गया हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ताऊ राम चंद्र ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भेज दी