कच्ची शराब का कारोबार बन्द कराने के लिए ग्रामीणों ने बोला धावा, पुलिस ने पहुंच कर नष्ट कराया लहन बरामद किया उपकरण 

अतरौली (हरदोई)- अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर मे दो दिन पहले एक व्यक्ति की कच्ची जहरीली शराब पीने से मौत हो जाने पर उत्तेजित हुए ग्रामीणों ने कच्ची शराब कारोबारियों के गांव मे बुधवार को धावा बोल दिया।सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।ग्रामीगों और पुलिस से घिरता देख कारोबारी गांव छोड़कर भागने लगे।एक-एक कर पूरा गांव खाली हो गया। पुलिस ने एक ब्यक्ति को अवैध शराब बनाने वाली भट्ठी और उपकरण के सहित दबोच लिया।बाकी भागने मे कामयाब हो गये। पुलिस ने सैकड़ों लीटर लहन नष्ट कराया।
ग्राम केसरीपुर मजरा मांझगांव के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा के मजरे ग्राम टिकनखेडा मे अवैध रूप से कच्ची जहरीली शराब का कारोबार पूरे गांव मे फैला है।जिसमे कुछ लोग बनाने और बेचने का ब्यापार करते हैं।यहां से शराब आस पास के जनपदों में भी सप्लाई की जाती है।पुलिस ने कई बार लहन नष्ट कराया और कई लोगों पर कार्रवाई किया लेकिन वापस आने के बाद लोग पुनः वही कारोबार शुरू कर देते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि टिकनखेड़ा मे बनने वाली जहरीली कच्ची शराब पीने से ग्राम केसरीपुर निवासी ननहक्कू पुत्र लऊ की सोमवार को मौत हो गयी।फिर भी कारोबार बन्द नहीं हुआ तो गांव से 200 मीटर दूर चल रहे अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह बन्द कराने के लिए गांव से सैकड़ो लोगों ने निकल कर धावा बोल दिया।पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने टिकनखेड़ा निवासी बद्री पुत्र कल्लू को शराब बनाने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीण जागरुक हों तो मिलेगी आसानी से निजात


इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र का कहना है कि क्षेत्र के लोग जागरुक हो जांय तो ऐसे कार्यों से आसानी से निजात मिल सकती है। गांवो मे यदि अवैध कारोबार संचालित हो रहे है तो गांव वाले सूचना देने मे पुलिस का सहयोग करें नाम गुप्त रखा जायेगा।पुलिस सदैव आपके साथ है।क्षेत्र मे कोई अवैध कारोबार चलने नहीं दिया जायेगा।