शपथ ग्रहण समारोह में बोले सपा नेता नरेश अग्रवाल, प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना ठीक नहीं

      शहीद उद्यान में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में सपा नेता सांसद नरेश अग्रवाल ने कहाकि जो लोग प्रधानमंत्री को नीच कह रहे वह ठीक नही।उन्होंने कहाकि पीएम बीजेपी के नेता हो सकते है लेकिन हमारे देश के पीएम है और देश के पीएम की ऐसे आलोचना नही करते।कहाकि राजनैतिक आलोचना ठीक लेकिन चोर बेईमान कहना ठीक नही।नरेश अग्रवाल ने कहाकि पीएम को ऐसे कहेंगे तो विश्व में अपने देश का सम्मान गिरेगा।कहाकि पीओके में आतंकवाद है समाप्त करो सर्जिकल स्ट्राइक से कुछ नही होगा,एक बार कुर्बानी ले लो सभी आतंकवाद के मुद्दे पर साथ है।
      सपा नेता ने कहाकि नया बिल एफआरडीआई आ रहा है और सरकार बैंक को अधिकार दे रही की दिवालिया होने की स्थिति में आपके पैसे पर उसका अधिकार होगा आपका नही।कहाकि देश के सात उद्योगपति के पास सारे बकाए का 25 प्रतिशत है इनसे काहे नही वसूल रहे गरीब ही वसूली के हकदार कहाकि इसका विरोध करेंगे कहाकि इस प्रकार की सरकार ने सोंच बनाई है तो गलत है।कहाकि आज बीजेपी को मीडिया ने जीत दिलाई है और कैसे दिला दी जब 70 प्रतिशत सीटें हारे है।19 का चुनाव इन बातों पर लड़ा जा रहा कि गुजरात का सीएम पाकिस्तान बनाना चाहता है देश कमजोर हो गया तो इससे लजजा जनक बात और क्या है और केंद्र सरकार की असफलता है।उन्होंने कहाकि पीएम से पूछेंगे आखिर ऐसी कौन सी खबर मिल गयी कि पाक बनने जा रहा एक पीएम को इतने नीचे नही जाना चाहिए,राष्ट्रीय मुद्दों पर हो क्षेत्रीय मुद्दो पर नही।
      नरेश अग्रवाल ने कहा कि कथनी करनी में अंतर नही रखा है और न होगा। नितिन अग्रवाल के साथ मिलकर राम लखन की जोड़ी जैसे विकास करो।सभी सदस्यों को कहता हूं बिना भेदभाव के काम करो विकास होगा।कुछ लोग कल से सदस्यों को फोन कर रहे थे न जाना मानसिकता छोटी है बड़ी करें।भाजपा के नेता बड़ी सोंच रखे बड़ी उपलब्धि होगी,नरेश को मिटाने के लिए बड़ी लकीर खींचनी होगी।हर चुनाव में यही होता है कि अबकी इनकी हार है।आलोचना करो उपलब्धि ज्यादा होगी।भाजपा अध्यक्ष ट्रेनिंग कैम्प लगाए जो गैर भाजपाई है उनको ट्रेनिंग दें बड़ी सोंच रखे,भीड़ के आगे चलने वाला नेता नही होता।लहर में बड़े लोगों को जीतते देखा,बहुत लहरें चली इन्दिरा गांधी के मौत के बाद भी लहर चली लेकिन रिकार्ड टूटा,यह न सोंचे हम लगातार है ऐसा जिसने सोंचा उसका घमंड टूटेगा।हारदोई के विकास के लिए वह हमेशा आगे है।दिल्ली के सदन में विकास के मुद्दे पर बहस करेंगे।।      नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कहाकि भी को शाक्षी मानकर जो स्नेह दिया है नगर के लोगो से आशीर्वाद चाहूंगा और नौजवानों से स्नेह सहयोग चाहता हूं।मधुर ने कहाकि नगर को विकसित करने के लिए वह गलियों में आदर्श नगर पालिका बनाने का काम करूंगा।बैठक में कहा किसी भी दल के हो हमारे परिवार के है विश्वास दिलाना है कि सभासदों का उचित सम्मान मिलेगा।यूपी के नगर निकायों में आदर्श नगर पालिका होकर जिले का नाम रोशन करेगा।हम नेता नही रहे न रहेंगे सेवक बनकर काम किया है करते रहेंगे।नरेश अग्रवाल ने शहर के विकास का जो विकास का रथ चलाया था उसे आगे चलाता रहूंगा।पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहाकि नरेश अग्रवाल ने इस चुनाव को अपने हाँथ में लेकर जनता के साथ रहे हमेशा सुख दुख के साथी रहे।विकास के लिए हमेशा काम किया।आज सत्तापक्ष के नेता भी मुकाबला नही कर पा रहे।सभी के भरोसे को कायम रखेंगे और विकसित करेंगे।इस दौरान एमएलसी मिअबहुद्दीन,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,रामप्रकाश शुक्ल,राकेष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।