उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर महापदमनन्द कम्युनिटी व सविता सेन समाज कल्याण समिति के द्वारा जिले के गांधी भवन के सभागार में सविता समाज के लोगों का एक सम्मेलन आयोजित किया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल व नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान सविता समाज के लोगों ने राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल को 51 किलो की माला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
सम्मेलन में बोलते हुए राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी ने पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम किया है और उनके बेटे मेरे साथ राज्यसभा में सदस्य है। उन्होने कहा कि आजादी के बाद से पिछड़े समाज को उपेक्षित समझा गया और उसके साथ ऊंच नीच का भेदभाव किया गया। ऊंच नीच का भेदभाव समाज के लिए विष समान है और जाती व्यवस्था के बंधन को तोड़ने में समय लगेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि जबतक सभी जाति वर्ग जातिवादी विचारधारा को नही त्यागते है तब तक सर्व समाज के विकास का सपना पूरा नही होगा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि समाज के जागरूक होने से वोटों के ठेकेदारों की दुकानें बंद हो गयी और 40 साल की राजनीति में लोगो का लगाव निरन्तर मेरे प्रति बढ़ता ही जा रहा है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात व आपके आशीर्वाद के समान है।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम उच्च वर्ग के प्रधानमंत्री बनकर कर काम कर रहे है जिससे देश मे जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मतदाता योग्यता के आधार पर अपना नेता चुने क्योकि प्रजातंत्र में मतदाता बड़ा है नाकि नेता। उन्होंने कहा कि नोटबन्दी से देश की आर्थिक स्थिति हुई खराब हुई है और देश एक प्रतिशत आबादी के पास देश की 73 प्रतिशत पूंजी है जिससे देश मे गरीबी लगातार बढ़ती जा रही है।सम्मेलन में बोलते हुए नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने पूर्व मुख्यमंत्री को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले आयोजकों को धन्यवाद दिया और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को त्याग की मिसाल बताया। श्री मिश्र ने कहा कि श्री ठाकुर ने सविता समाज का नाम रोशन करने का काम किया है।