रामू बाजपेयी पाली-
पाली के मोहल्ला पटियानीव निवासी ऋषभ कात्यायन को छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
ये घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लखनऊ में चल रहे 57वें प्रांतीय अधिवेशन के दौरान की गई तो वहां पर उपस्थित विद्यार्थी परिषद हरदोई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ऋषभ को फूल मालाओं से लाद दिया। विदित हो कि महज 20 वर्षीय ऋषभ कात्यायन प्रदेश में संगठन के सबसे कम उम्र के तहसील संयोजक के रूप में तहसील सवायजपुर के लगातार 3 कार्यकाल संयोजक रहे हैं।