हरदोई में मौसम विभाग की तरफ से जारी किए अलर्ट के बाद रविवार की देर शाम एक बार फिर धूल भरी आंधी चलने के साथ ही शहर के बाजार और मुख्य सड़कें सुनसान हो गईं।
तेज रफ्तार आई आंधी से सड़क पर चलने वाले लोग आंधी के चलते ही सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए।मौसम विभाग ने पहले से ही धूल भरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर रखी थी।शाम को अचानक तेज हवाएं चलने लगी। इसके साथ ही शहर समेत जिले भर के कई स्थानों में धूल का जैसे गुबार सा आसमान पर छा गया। आंखों में धूल भर जाने से दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। ऐसे में ज्यादातर वाहन चालक सुरक्षित जगह तलाशकर एक तरफ खड़े हो गए। इसके बाद धूल थोड़ा कम हो जाने पर ही वह लोग अपने घरों की ओर चले गए वही बड़े वाहनों ने लाइट जलाकर चलना मुनासिब समझा।वही हल्की फुल्की बूंदाबांदी भी हुई।