नाले में पड़ा मिला कानपुर के ठेकेदार का शव 

            दोस्त के बड़े भाई की शादी बारात में शामिल होने आए कानपुर के ठेकेदार का शव शहर के वैभव लॉन गेस्ट हाउस के बाहर नाले में पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों को दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।वही परिजन सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे।जहां पर उनका रो-रोकर हाल खराब है।
        कानपुर नगर के कल्याणपुर आवास विकास कॉलोनी 8 मे आवास नंबर एच 175 निवासी कामेद्रनाथ पांडे उर्फ मधुर पांडे अपने मित्र  अमित के बड़े भाई  की शादी समारोह में शामिल होने शहर के  वैभव लॉन गेस्ट हाउस  मैं आया था ।रविवार की सुबह  उसका शव  गेस्ट हाउस के पड़ोस में  निकले नाले में पड़ा पाया गया । पिता देवेंद्र नाथ पांडे के मुताबिक  मधुर पांडे  कानपुर में  दलहन अनुसंधान केंद्र में ठेकेदारी करता था। उनका यह  अब इकलौता बेटा था।  एक पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी है ।पिता  हार्ट की बीमारी से परेशान रहते हैं।  जैसे ही बेटे की मौत का समाचार सुना।तब से उनका हाल बेहाल है । पिता के मुताबिक 2014 में उनके एक छोटे बेटे की मौत हो गई थी।तब से यही इकलौता बेटा था ।वह उनको  बहुत ही  मानता था।