गांधीनगर में राज्‍य भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक

राज्‍य भाजपा संसदीय बोर्ड की तीन दिवसीय इस बैठक मे प्रेक्षकों द्वारा सुझाए गए उम्‍मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी। मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सी० आर० पाटिल और राज्‍य संसदीय बोर्ड के सदस्‍य इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक में तय किये गए उम्‍मीदवारों के नाम अंतिम मंजूरी के लिए पार्टी के केन्‍द्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखे जाएंगे।