कछौना, हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग की मण्डलीय खेल प्रतियोगिता में कछौना के छात्र-छात्राओं ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर कछौना का नाम रोशन किया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कछौना की छात्रा अंजली व गुल्फ़सा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। मंडल के छः जनपदों के जनपदीय प्रतियोगिता के विजेता बच्चों और टीमों ने भाग लिया। इसमें हरदोई के कुल स्वर्ण 23, सिल्वर 18, कास्य 3 पदक जीते। जिसमें कुल 15 स्वर्ण पदक, 9 रजत, एक कांस्य पदक केवल कछौना के बच्चों ने जीत कर कछौना का गौरव बढ़ाया। सफल तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। शिक्षा के साथ बच्चों के जीवन में खेल कूद का अहम स्थान है। सीमित संसाधनों में बेहतर प्रदर्शन से जिला सहित कछौना ब्लॉक का नाम रोशन किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने बताया सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षकों की कड़ी मेहनत व बच्चों की लगन व बेहतर प्रदर्शन से कछौना का नाम रोशन हुआ। नौनिहालों का खेलकूद से शारीरिक, मानसिक विकास होता है। टीम भावना का विकास होता है।
टीमों के साथ कछौना के शिक्षक गण आलोक गुप्ता, आदर्श सिंह, आदर्श पटेल, सुनीता सिंह, श्रवण मिश्रा, श्रवण कनौजिया, अंजू सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, ज्योत्सना सिंह, ज्ञानेश आदि ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने में अहम योगदान किया।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता