हरदोई- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । हादसे की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बेनीगंज थाना क्षेत्र के बाने कुईया गांव निवासी यूनुस 28 पुत्र इशरत अली 4 दिनों पूर्व अपने ससुर असलम निवासी महमदन कोतवाली शाहाबाद गया हुआ था । जहां से शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था । रास्ते में बेहटा गोकुल बाजार के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । युवक के पास मिले मोबाइल के आधार पर सूचना परिजनों को दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन मौके पर जा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक की एक पुत्री 10 माह की और पत्नी सन्नो है । वह अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था । पेंटिंग का कार्य कर परिवार चलाता था । घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।