गाहलियाँ विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश– राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में धार पंचायत के नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर कुलदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने शिरकत कर 10वीं,11वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा प्रथम स्थान पर आए विद्यार्थियों को ढाई हजार-ढाई हजार रुपये दिए। कमांडर कुलदीप सिंह 2001 से यह पुरस्कार राशि दे रहे हैं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को समाज में अच्छा नागरिक बनने के लिए अनुशासन व शिक्षा जरूरी है। यदि पूरी मेहनत व लग्न से काम किया जाए तो सफलता कदम चूमती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीरज गर्ग ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया जो हर वर्ष बच्चों को सम्मानित करते है तथा आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं। इस मौके पर राजीव डोगरा, वरिंदर कुमार, पूनम बनयाल, वीना देवी, अजय कोटी इत्यादि अध्यापक भी शामिल हुए।