कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
जैसे कि हम जानते हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मदिवस को यूनिटी दिवस के रूप में मनाया जाता है।उसी के तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में स्वयंसेवियों ने रन फ़ॉर यूनिटी के तहत गालियां स्कूल से लेकर जलखड़ गाँव तक 700 मीटर की दौड़ लगाई।राजीव कुमार (प्रवक्ता इतिहास) और राजीव डोगरा (भाषा अध्यापक) ने बच्चों को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन तथा उनके कार्यों का उल्लेख किया तथा बच्चों को रन फ़ॉर यूनिटी का महत्व बताया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कोटी(प्रवक्ता अंग्रेजी),पूनम (प्रवक्ता रसायन विज्ञान),अश्विनी कुमार (विज्ञान स्नातक),राजीव डोगरा (भाषा अध्यापक एवं युवा कवि लेखक),वीना (प्रवक्ता गणित) राजीव कुमार (प्रवक्ता इतिहास),शिल्पा (शास्त्री), सोनू बाला (कला स्नातक) ,विकास (प्रवक्ता भौतिकी विज्ञान)इत्यादि का योगदान रहा।