24 अगस्त तक करें अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) के रिक्त पदों पर चयन हेतु आवेदन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी0पी0 सिंह ने बताया है कि समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्थापित न्यायपंचायत संसाधन केन्द्रों एवं ब्लाक संसाधन केन्द्रों के पुनर्गठन के सम्बन्ध में प्रति विकास खण्ड 05 अकादमिक रिसोर्स पर्सन के रिक्त पदों पर चयन हेतु बेसिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 के नियत्रंणाधीन जनपद हरदोई के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/संविलयन (कम्पोजिट) विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से शासनादेश में दिये गये प्रतिबन्धों के अधीन निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 24 अगस्त 2021 को सायं 05.00 बजे तक प्राप्त कराये जा सकते है। विस्तृत अर्हता एवं दिशा निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा समस्त ब्लाक संसाधन केन्द्रो के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है।