दुष्कर्म के अभियुक्त को दी गयी 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

कौशांबी : जनपद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह कुशल निर्देशन में। थाना सैनी में पंजीकृत मु0अ0सं0 462/16 धारा 376(2)झ भादवि व ¾ पाक्सो अधि0 के अभियुक्त महेश कुमार पासी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी गनपा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को माननीय न्यायालय स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर गम्भीर एवं जघन्य अपराधों में पैरवी कर अभियुक्तों को त्वरित सजा दिलाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में प्रभावी पैरवी कराते हुए मानिटरिंग सेल के माध्यम से 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 20 हजार रूपये के अर्थ दण्ड से दण्डित कराया गया। अर्थ दण्ड अदा न करने पर 1 वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी ।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट