सत्येन्द्र कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) को सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार से किया गया सम्मानित

कछौना (हरदोई) : विकास खण्ड कछौना के ग्राम बरवा निवासी पुलिस महा निरीक्षक रेलवे सत्येंद्र कुमार सिंह को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पुरस्कार समिति की संस्तुति पर हिंदी साहित्य की दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए वर्ष 2020-21 का सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार से रविवार को कलामंडपम् सभागार भातखंडे संगीत महाविद्यालय कैसरबाग लखनऊ में सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता के हाथों दिया गया। सत्येंद्र कुमार सिंह पुलिस महानिदेशक पुलिस सेवा के साथ-साथ कविताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की परंपराओं, संस्कृति व कुरीतियों पर कलम चलाते रहे हैं। इस पुरस्कार से पुलिस महानिरीक्षक का उत्साहवर्धन हुआ। आशा है कि वह कविता के माध्यम से आमजनमानस में जागरूकता फैलाने का कार्य अनवरत रूप से करते रहेंगे ।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता