रामू बाजपेयी पाली
भरखनी (हरदोई)- शनिवार को हरदोई जिले के भरखनी ब्लॉक में भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता द्वारा किया गया । इसमें सेवा निवृत्त शिक्षकों को व रक्त दान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुआत हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई ।
इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए किया । इस अवसर पर गिरीश दीक्षित, नीरज मिश्र, सुमित शुक्ल, मुन्नू सिंह, आदेश सिंह, रामजी आदि लोग मौजूद रहे ।