त्रिलोकपुर, समरेर प्राथमिक विद्यालय के टीचर सरकारी आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां

बदायूं: थाना बिनावर क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर, विकासखंड समरेर के प्राथमिक विद्यालय के टीचर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं रोजाना स्कूल देर से खुलना । जब बच्चों से स्कूल के ना खुलने का कारण पूछा गया तो बच्चों ने बताया कि हमारे स्कूल के सर कहते हैं कि 1 दिन आया करो 1 दिन मत आया करो। स्कूल का गेट ना खुलने के कारण और स्कूल के टीचरों का लेट आने के कारण बच्चे अपने घर वापस लौट आते हैं जिससे बच्चों के भविष्य मैं काफी कठिनाइयां आ सकती हैं और वह पढ़ नहीं पाते हैं।