दिल की बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

              दुपट्टे से फांसी लगाकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली है ।  फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली किशोरी अंतिमा का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। वही परिजनों में किशोरी की मौत से कोहराम मचा है।
          मामला पाली थाना के रमापुर गांव का है। जहां पर गांव निवासी अंकिमा ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर घर के अंदर जान दे दी थी। परिजनों के मुताबिक अंतिमा जब 8 वर्ष की थी, तो उस समय छत से गिर गई थी। उसी के बाद से उसे दिल की बीमारी हो गई थी और तभी से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया है।