हरदोई- हरपालपुर थाना क्षेत्र के करता गांव में नवयुवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर बता कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के करता गांव निवासी कुलदीप सिंह 25 पुत्र वीरपाल सिंह परिजनों के अनुसार रविवार कि सुबह घर पर था परिजनों ने किसी भी प्रकार के विवाद से इंकार किया है कहा इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी जिस पर उन्होंने घर में जाकर देखा तो कुलदीप घायल अवस्था में पड़ा था गोली उसके पेट में लगी थी आनन फानन उसको हरपालपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां से कुलदीप को जिला अस्पताल भेजा गया दोपहर कुलदीप को जिला अस्पताल लाए जाने पर मौजूद चिकित्सकों ने हालत को गंभीर बता कर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया डॉक्टरों के मुताबिक गोली उसके पेट में लगी है वही पीठ तक निकल गई है हालांकि परिजन अभी कारण को स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है परिजनों ने पुलिस को इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी है।