10 इंस्पेक्टर और 5 सब इंस्पेक्टर इधर से उधर

हरदोई- पुलिस अधीक्षक हरदोई आलोक प्रियदर्शी ने देर रात पुलिस महकमे में फेरबदल किया है और जिले में तैनात 10 इंस्पेक्टर और 5 सब इंस्पेक्टर्स को इधर से उधर कर दिया।

एसपी ने मीडिया सेल के प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव को शहर कोतवाल बनाया है जबकि बघौली में तैनात इन्स्पेक्टर बृजेश सिंह को कासिमपुर का एसएचओ नियुक्त किया है।यहां एसओ रहे अमित भदोरिया को माधोगंज का थाना इंचार्ज बनाया है जबकि फूलचंद सरोज को बघौली का एसओ बनाया गया है। एसएसआई पिहानी वीरेंद्र सिंह तोमर को थानाध्यक्ष पाली बनाया गया है। टड़ियावां इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला का गैर जनपद स्थानांतरण के कारण टड़ियावां में बेनीगंज से हटाकर सुभाष चन्द्र सरोज को यहां की जिम्मेदारी दी गयी है।        

क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर राकेश कुमार यादव को पिहानी में तैनाती मिली है।जंन सूचना सेल में तैनात निरीक्षक संत प्रसाद उपाध्याय को अतरौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।पुलिस लाइन से निरीक्षक उगेश्वर प्रताप यादव को बेहटा गोकुल का थाना प्रभारी बनाया गया है।      

पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज को हरियाँवा का चार्ज दिया गया जबकि पुलिस लाइन से निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र को पचदेवरा भेजा गया है।पुलिस लाइन से ही शिवशंकर सिंह बेनीगंज कोतवाल बनाये गए है।माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। थानाध्यक्ष पाली रहे राजेश्वर त्रिपाठी एसएसआई पिहानी बनाये गए है बेहटा गोकुल इंचार्ज रहे अमरपाल शर्मा क्राइम ब्रांच भेजे गए है।