शिव यादव
हरदोई- सहारा इंडिया शाखा सेमरा चौराहा के बैनर तले विगत दिनों कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई व उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर शाखा प्रबंधक जलील अहमद, अरविंद कुशवाहा,सीबू अली, सुबोध सक्सेना, अजीत अवस्थी,अनुज पाल, नीरज कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, शिशुपाल वर्मा, महेश पाल, शिवम, विनय व प्रमोद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।