कछौना हरदोई – रविवार को कछौना कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर में एक लगभग 10 वर्षीय बालक लावारिस अवस्था में घूमते हुए मोहल्ले में दिखा। जिसकी सूचना कछौना पुलिस को दी। जिस पर 100 नंबर की मोटरसाइकिल टीम उक्त बालक को कोतवाली में ले आई। जहां पर वह पूछताछ में कुछ बता पाने में असमर्थ दिखा। उसका मानसिक स्तर अच्छा नहीं है। उसका हुलिया रंग सांवला, चेहरा गोल, कद औसद, शर्ट लाल-नीली धारीदार व जींस पहनी हुई है। कछौना पुलिस ने उच्च अधिकारियों व चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक कछौना ने आमजन मानस से अपील की, जिस व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो वह उनके दूरभाष नंबर 94544 035 57 देने की कृपा करें। जिससे परिजनों को बालक सौंपा जा सके।
रिपोर्टर: पी०डी० गुप्त