जून के अंत तक बिजली के जर्जर तारों से मिल सकती है निजात

रामू बाजपेयी (पाली)-


पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खनिकलापुर निवासी अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा मंत्री व जिलाधिकारी महोदय को एक शिकायती पत्र बिजली की समस्या जर्जर तारों के संबंध में भेजा था, जिसका जवाबी पत्र उन्हें शनिवार को प्राप्त हुआ।

जवाबी पत्र में बताया गया कि कि जनपद हरदोई के पाली उपकेंद्र पर विद्युत पूर्ति फीडर भरखनी प्रथम व भरखनी द्वितीय की जर्जर लाईन तारों को ए0 सी0 सी0 के द्वारा सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा जो जून तक होने की सम्भावना है, यह कार्य पूर्ण होने से लोकट फाल्ट से निजात मिल जायेगी, साथ ही बाधित आपूर्ति से पूर्णतया राहत मिलना सम्भव हो सकेगा। अनुज अग्निहोत्री से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि इस पत्र के मिलने से बहुत खुश है क्योंकि इसका फायदा किसानों को मिलेगा जिनकी फसल कई बार बिजली के चलते जल कर राख हो जाती है।