आज मातृ-दिवस है। यूनिसेफ ने इस उपलक्ष्य में सुरक्षित शिशु-सुरक्षित मातृत्व विषय पर नई दिल्ली में एक परिचर्चा का आयोजन किया जिसमें यूनिसेफ की सद्भावना दूत अभिनेत्री करीना कपूर खान के अलावा कई डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल कर्मियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुरक्षित मातृत्व और नवजात शिशुओं की देखभाल के महत्व पर चर्चा की गई।