ब्लाक कछौना के मिट़टी तेल वितरक मै0 बृजकिशोर गुप्ता पर पूर्व में मिटृटी तेल उठान एवं वितरण में गम्भीर अनिमियतताओं के कारण निलम्बित चल रहे उनके लाईसेंस को जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है तथा जमा प्रतिपूर्ति की धनराशि रू0. पांच हजार जब्त करने के निर्देश दियें ।
कछौना में कोटेदारों को मिट्टी का तेल उठान कराने का लाइसेंस सरकार की तरफ से ब्रजकिशोर गुप्ता को दिया गया था।ब्लाक वितरक की तरफ से कई बार तेल को कोटेदारों को न देकर कालाबाजारी कर दिया गया जिसमें लगभग 3 बार कालाबाजारी का मुकदमा ब्लाक वितरक के विरुद्ध दर्ज कराया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके उसने अपनी कार्यशैली में सुधार नही किया। हाल ही में इसके द्वारा करीब 22 कोटेदारों का लगभग 22 हजार लीटर से अधिक का तेल कालाबाजारी कर दिया।मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कोटेदारों ने की तो जांच डीएसओ को सौंपी गई।डीएसओ ने जांच के बाद आख्या डीएम को दी जिसके बाद मामले में ब्लाक वितरक पर पुनः एफआईआर दर्ज कराई गई थी।