डीजे से शुरू हुई कहासुनी, रंजिश और ख़ून-ख़राबे तक पहुँची

अमरोहा, गजरौला :

जनपद अमरोहा की गजरौला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डीजे पर डांस करते समय कुछ युवको में कहासुनी हो गयी। जिसके बाद बीते शुक्रवार की शाम को दोनो पक्षो में मारपीट में हो गयी। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी में कोतवाली क्षेत्र के गांव महोम्मदाबाद निवासी आफरीदी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को गांव में ही डीजे पर डांस करते समय अपने मोहल्ले के उस्मान, अरमान, नासिर, आदि से कहासुनी हो गयी थी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के समझोता करा दिया था। शुक्रवार की शाम को आफरिदी जब मोहल्ले में ही घूम रहा था तो रिहान, उस्मान, नासिर, अरमान, तुराव आदि ने उसके साथ मारपीट कर दी। तब उसने अपनी सहायता के लिए अपने छोटे भाई रिहान को फोन किया तो उन्होंने रिहान को भी नहीं बख्शा ओर उसके साथ भी मारपीट कर दी। गनीमत रही की दोनों पक्षों के गुम चोट आई हैं। रिहान ओर आफरीदी ने पुलिस को शिकायत ही पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।