बीजेपी सरकार तानाशाही रवैया किये है अख्त्यार जनता उखाड़ फेंकेगी जन विरोधी सरकार:सपा प्रदेश अध्यक्ष

हरदोई- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा की सरकार को तानाशाही रवैया अख्त्यार करने वालों की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ऐसे सरकार को हटाने का मन बना चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाते हुए सूपड़ा साफ कर देगी।
             हरदोई के बघौली में एक ITI स्कूल का शिलान्यास करने के साथ आशा बहू सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कछौना चौराहे पर पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जबानी प्रहार किये और कहाकि आगामी लोकसभा 2019 में जो चुनाव होगा उसका पूरे देश से रुझान आ गया है।कहाकि अभी हाल में जो चुनाव हुए हैं कैराना फूलपुर आदि स्थानों पर भाजपा 90 से 95 प्रतिशत स्थानों पर हार चुकी है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने जनता से वादा खिलाफी की है।
          प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि भाजपा ने महंगाई हटाने की बात कही थी लेकिन इस समय महंगाई आसमान छू रही है और महंगाई से जनता करा रही है।घरेलू गैस सिलेंडर हो या व्यवसाई बिजली डीजल खाद सभी चीजों पर महंगाई है जिससे लोगों में बेचैनी है वही भारत की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है।कहाकि भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में इतनी शक्तिशाली थी लेकिन उससे ज्यादा पूरी तरह से चौपट है और आज आर्थिक विषमता बढ़ चुकी है।भाजपा पूंजीपतियों को बढ़ा रही है और हवा हवाई बातें कर रही है आम आदमी आर्थिक स्थिति चौपट हो रही है।
             प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि आज किसान आत्महत्या कर रहा है किसानों की फसल का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है समर्थन मूल्य धान का बढ़ाने की बात तो भाजपा कर रही है लेकिन लागत मूल्य नहीं बता रहे हैं और न लागत मूल्य पर कोई बात कर रहे हैं। गेहूं क्रय केंद्र पर किसान परेशान रहा बिचौलिए हावी रहे जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई।कहाकि नौजवानों को रोजगार की बात कर रहे थे लेकिन नहीं दिया है बल्कि जिनको मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोजगार दिया था उनसे रोजगार छीन रहे हैं और जो रोजगार की बात कर रहा है उसको लाठियां मिलती है और उनके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।कहाकि यह लोकतंत्र में न्याय हित में नहीं है संविधान में बात करने का सबको अधिकार है सरकार ऐसी तानाशाही रवैया अख्तियार कर रही है इसलिए प्रदेश की जनता बीजेपी को हटाने का मन बना चुकी है और आने वाले चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।इस दौरान एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप,मिसबाहुद्दीन,पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली,मुकुल सिंह,संजय कश्यप,अलंकार सिंह उमेश सिंह मनोज बाजपेयी जनार्दन शुक्ल आदि रहे कछौना में कार्यक्रम ब्लाक अध्यक्ष जमील अहमद ने कराया।