मुफ्त रसोई गैस कनेक्‍शन देने का लक्ष्‍य बढ़कर हुआ आठ करोड़

गरीब लोगों को मुफ्त रसोई गैस का कनेक्‍शन देने के लक्ष्‍य को बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया गया है तथा चार करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्‍क बिजली का कनेक्‍शन दिया जाएगा।

शुरूआत में पांच करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्‍शन का लक्ष्‍य रखा था, लेकिन इस योजना की गति को देखकर, इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसका लक्ष्‍य बढ़ाने जा रहे हैं। अब सरकार उज्‍जवला योजना के तहत आठ करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्‍शन देगी। स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा के लिए बजट में कुल एक लाख अड़तीस हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। चालू वित्‍त वर्ष में यह राशि एक लाख बाईस हजार करोड़ थी।