वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कल लोकसभा में केन्द्रीय बजट 2018-19 पर चर्चा के जवाब में कहा कि सरकार द्वारा किए गए संरचनात्मक सुधारों से थोड़े पल के लिए परेशानी हो सकती, लेकिन आने वाले समय में इससे देश को बहुत ज्यादा फायदा पहुंचेगा। श्री जेटली ने कहा कि पिछले चार सालों में सरकार ने वित्तीय समझदारी का मार्ग अपनाया है और भविष्य में भी ऐसा ही करने का इरादा है। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय समझदारी से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसने राजकोषीय घाटे को 3.9 प्रतिशत से नीचे लाकर इसे साबित भी कर दिया है।