पीआरवी टीम को उनकी कार्यकुशलता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नोएडा ने पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) टीम को उनकी कार्यकुशलता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये  । पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी आए दिन कार्यकुशलता की मिसालें पेश किया करते हैं । कल नोएडा में  एक पीआरवी ने मोबाइल लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ा और गुमशुदा मासूम को परिवार से मिलवाया ।