● दो दिवसीय सम्मेलन में यूनानी चिकित्सा के विशेषज्ञ रखेंगे अपने विचार
नई दिल्ली, 09 मार्च। आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से यूनानी दिवस पर दो दिवसीय यूनानी दिवस समारोह और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। सम्मेलन ‘यूनानी चिकित्सा में अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन के लिए आहार व पोषण’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आयुष मंत्री संर्बानंद सोणोवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, आुयष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय के विशेष सचिव प्रमोद कुमार पाठक, एनसीआईएसएम के चेयरमैन वैद्य श्री जयंत देव पुजारी आदि उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्री सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनानी चिकित्सा के विकास, शोध और यूनानी पद्धति से स्वास्थ्य कल्याण जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। वहीं सम्मेलन के दूसरे दिन यूनानी चिकित्सा के विशेषज्ञ इसके विस्तार पर अपनी राय रखेंगे।