कछौना, हरदोई। सफलता की राह हुई और आसान विद्या ज्ञान देने सपनों की उड़ान मुहिम के तहत विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा 6 के साथ कक्षा 7 में भी प्रवेश परीक्षाएं पंजीकरण प्रारंभ वर्ष 14 मार्च 2022 तक आवेदन पत्र भरकर खंड शिक्षा कार्यालय में जमा करना आवश्यक है। विद्याज्ञान स्कूल से शिक्षा निःशुल्क है। विश्व स्तरीय आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। जिससे नौनिहालों का भविष्य उज्ज्वल होता है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 मार्च 2022 है। अपने होनहार विद्यार्थी की पात्रता तथा पंजीकरण के लिए लिंक www.vidyagyan.in/ad missions 2022 पर जाकर जमा कराएं।
विद्याज्ञान की स्थापना एचसीएल कंपनी के संस्थापक श्री शिवनाडर ने की थी। जिससे शिक्षित समाज के माध्यम से खुशहाल और सम्रद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो सके। ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों का सुविधाजनक उच्च स्तरीय शिक्षा केंद्र उपलब्ध कराना है। ग्रामीण प्रतिभा को तलाश करने का कार्य किया जा रहा है। विद्याज्ञान में कक्षा 6 से 12 तक की विश्वस्तरीय एवं उत्कृष्ट आवासीय निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। ग्रामीण प्रतिभा को तलाश कर शासन एवं सामान्य और उनके सपने सच करने का एक सुनहरा अवसर है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001021784 पर कॉल कर सकते हैं।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता