मोटिवेशनल स्टोरी—
– गुजरात के गांधीनगर में हुए ग्लोबल समिट में लगाया था स्टॉल
– एक निजी कंपनी ने स्टार्टअप से प्रभावित होकर किया ऑफर
– प्रधानमंत्री स्टार्टअप इंडिया के तहत शुरू किया था अपना आयुर्वेदिक स्टार्टअप
29 अप्रैल 2022, नई दिल्ली: गुजरात के गांधीनगर में तीन दिवसीय वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन में कई नामचीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही कई स्टूडेंट्स व अन्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप इंडिया के तहत अपने आयुर्वेदिक स्टार्टअप के स्टॉल लगाए। ऐसा ही एक आयुर्वेदिक स्टॉल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद आईटीआरए संस्थान, गुजरात के आयुर्वेद फॉर्मेसी के ग्रेजुएशन लास्ट ईयर के स्टूडेंट नीलकंठ मारडिया ने लगाया, उसका स्टार्टअप एक प्राइवेट कंपनी को इतना पंसद आया कि उन्होंने कंपनी से जुड़ने के लिए नीलकंठ को 2.50 करोड़ का ऑफर किया। इसको लेकर नीलकंठ काफी उत्साहित हैं। तो आइए जानते हैं कैसे नीलकंठ ने आयुर्वेदिक स्टार्टअप को डवलप कैसे किया और इस मुकाम पर कैसे पहुंचे…
पीएम मोदी के स्टार्टअप इंडिया से सपनों की मिली उड़ान
गुजरात के जामनगर निवासी आईटीआरए संस्थान के फाॅर्मेसी ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के स्टूडेंट नीलकंठ मारडिया ने बताया कि उनके मन में शुरू से ही आयुर्वेद को लेकर कुछ अलग करने चाहत थी। ऐसे में इन्हाेंने पीएम मोदी के स्टार्टअप इंडिया के तहत अपने सपने को पंख दिए। इसके बाद वर्ष 2019 में पार्टनरशिप में भार्गव कोटेक के साथ अगस्तया फूड कंपनी की शुरुआत की। इसके बाद नीलकंठ ने अक्टूबर 2021 में स्टार्टअप के तहत ग्रीन फॉरेस्ट वेलनेस कंपनी शुरू की। वह कंपनी के माध्यम से लोगों तक आयुर्वेदिक उत्पाद पहुंचा रहे हैं। उनके आयुर्वेदिक उत्पाद लोगों को काफी भा भी रहे हैं। उहोंने अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए पीएम स्टार्टअप इंडिया से सहयोग मिला। उन्होंने महज 5 लाख में कंपनी की शुरुआत की। नीलकंठ बताते हैं कि बजट ज्यादा न होने की वजह से अपने उत्पाद को लोगों तक पहुंचाने के लिए काफी परेशान थे। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने प्रोडेक्ट को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सअप ग्रुप पर शेयर करना शुरू किया, जिसके बाद उनके आयुर्वेदिक उत्पाद की खूबियों की जानकारी होने पर लोगों का रुझान इस ओर बढ़ता गया।
स्टार्टअप को मार्केट में लांच करने को निजी संस्थान ने दिया 2.50 करोड़ का ऑफर
नीलकंठ बताते हैं कि उनको इंस्टीट्यूट से गुजरात के गांधीनगर में होने वाले ग्लोबल समिट की जानकारी मिली, जहां स्टार्टअप इंडिया के तहत स्टॉल भी लगने थे। इस पर उन्हे इंस्टीट्यूट से ग्लोबल समिट में स्टॉल लगाने की परमिशन मिली। उन्होंने बताया कि स्टॉल का देश की कई नामचीन कंपनियों ने दौरा किया। इस दौरान एक निजी कंपनी को उनका स्टार्टअप काफी पंसद आया। उन्होंने स्टार्टअप के तहत बनाये गये प्रोडेक्ट को मार्केट में लांच करने के लिए उनकी कंपनी को 2.50 करोड़ का ऑफर किया। नीलकंठ बताते हैं कि अभी कंपनी से बातचीत चल रही है और ऑफर को लेकर प्रक्रिया जारी है।
इन आयुर्वेदिक उत्पादों को बना रहे—
- ग्रीन फोरेस्ट एंटी एजिंग क्रीम विथ 24K प्योर गोल्ड
- ग्रीन फोरेस्ट नाइट क्रीम विथ प्योर पर्ल डस्ट
- ग्रीन फोरेस्ट रोयल फेशियल सीरम विथ 24K प्योर गोल्ड
- ग्रीन फोरेस्ट रोयल फेशियल सीरम विथ प्योर पर्ल डस्ट
- ग्रीन फोरेस्ट डेलिकेट फेशियल क्लेनझर : गुलाब खास
- ग्रीन फोरेस्ट नरिशिंग फेशियल क्लेनझर : सैफ्रन & हनी
- ग्रीन फोरेस्ट इंटेंस रिपेयर फेशियल क्लेनझर : नीम & सैंडलवुड
- ग्रीन फोरेस्ट सिल्की स्मूध हेर क्लेनझर
- ग्रीन फोरेस्ट सिल्की स्मूध हेर कंडिश्नर
- ग्रीन फोरेस्ट इंटेंस रिपेयर इमल्शन
- ग्रीन फोरेस्ट कुमकुमादी फेशियल जेल
- ग्रीन फोरेस्ट फेशियल जेल फोर ओपन पोर्स
- ग्रीन फोरेस्ट ओजोस्मृति (इन एसोसिएशन विथ अगस्त्य फूड्स)
- अगस्त्य फूड्स ओजोस्मृती ™️
यह है भविष्य का प्लान - ग्रीन फॉरेस्ट वेलनेस क्लिनिक की स्थापना करना
उद्देश्य- यहां मरीज काे उसकी समस्या के अनुसार प्राकृतिक तरीके से आयुर्वेदिक दवा बनाकर दी जाएगी। - ग्रीन फॉरेस्ट वेलनेस पार्क:
उद्देश्य- नशे की आगेश में समाते जा रहे युवाओं को आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से उन्हे इससे छुटकारा दिलाना। - हरित वन पशु चिकित्सा समाधान:
उद्देश्य- आयुर्वेदिक पद्धतियों व उपचार के माध्यम से पशुओं का उपचार करना और उन्हे स्वस्थ्य रखना।
नीलकंठ मारडिया शुरू से ही बहुत तेज सीखने वाले और मेहनती छात्र रहे हैं। उन्हें शुरू से ही आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित नवीन सूत्रीकरण खोजने का शौक रहा। वह हमेशा से अपने इंटरप्रोन्योर को लेकर काफी उत्साहित रहे हैं। मुझे खुशी है कि उनके आयुर्वेदिक स्टार्टअप को उड़ान देने के लिए निजी संस्थान ने 2.50 करोड़ का ऑफर किया है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।