रवि सिंह की सत्रहवीं पुण्यतिथि पर पूर्व छात्रों एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि।

ब्यूरो हरदोई-

———————-

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष लखनऊ विवि स्व. रवि सिंह की सत्रहवीं पुण्यतिथि पर पूर्व छात्रों एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की । सभी साथियों ने अपने इस दिवगंत नेता से जुड़े संस्मरणों की चर्चा करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए, छात्र राजनीति में स्व. रवि सिंह के अमूल्य योगदान को याद किया। एमएलसी राजपाल कश्यप ने दिवगंत नेता के व्यक्तित्व पर रोशनी डाली, अपील की कि इनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा शक्ति समाज में रचनात्मक योगदान दे। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री छात्रसंघ अनिल सिंह वीरू, संजय कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला, जय सिंह जयंत, अमरेश पाल सिंह गुड्डू, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ सिंह, अनुराग मिश्रा, अनिल यादव, योगेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित हुए ।