पाली (हरदोई)- गरीबी का दंश झेलते हुए अपनी दृष्टिबधिर विधवा मां के साथ सरकारी योजनाओं से महरूम किसी तरह गुजर बसर कर रहे एक नेत्रहीन युवक ने आख़िर जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । चौकी पुलिस ने परिजनो की सहमति से ग्राम प्रधान की उपस्थिति मे पंचनामा करा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौंप दिया ।
थाना क्षेत्र के गाँव कन्हारी निवासी खुशीराम अपने चार भाई बहनो मे सबसे बड़ा था । अपनी बहन की शादी के बाद दो भाई रोजी रोटी की तलाश मे परदेस (दिल्ली) चले गये । दृष्टिबधिर खुशीराम अपनी अंधी विधवा मां के साथ बगैर किसी सरकारी योजनाओं के लाभ के बगैर ग्रामीणो की सहायता से किसी तरह जीवन यापन करने को मजबूर था मुफलिसी का दंश झेलते हुए पूरी तरह टूट चूके खुशीराम ने जहरीला पदार्थ खा कर आख़िर कार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली भाई की मौत की सूचना पर दिल्ली से भाई राजकुमार अपने दूसरे भाई के साथ गांव पहुँचते ही कोहराम मच गया रुपापुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने भाइयों की सहमति से गाँव के प्रधान की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव परिजनो को सौप दिया ।