योगी सरकार के गड्ढा मुक्त सड़कों के आदेश को अधिकारी साबित कर हवा-हवाई

रिपोर्ट – शिव यादव 


कहने को तो सत्तासीन योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात करती हो लेकिन यहां उनके प्रशासनिक अधिकारी ही इस आदेश को हवा-हवाई साबित करते दिख रहे हैं। जी हां, ताजा मामला माधौगंज से तेरवा कुल्ली जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव मटियामऊ का है । जहां पर सड़क में गड्ढे होने के कारण और जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी । तत्पश्चात गांव के रियाज अहमद और समाजसेवी डाक्टर सुधांशु दीक्षित ने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु स्थापित जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी । लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों ने समस्या को बगैर निराकरण किए ही फर्जी व गलत आख्या लगाकर निस्तारित कर दिया। बाद में शिकायतकर्ताओं ने डीएम पुलकित खरे को समस्या से निजात दिलाने हेतु अवगत कराया जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया । जिसके बाद संबंधित विभाग की ओर से जलनिकासी की उचित व्यवस्था और गड्ढे भरे जाने का कार्य किया गया है। फिलहाल जो भी हो लेकिन योगी सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर प्रश्नचिह्न उठते जरूर दिख रहे हैं।