एडीओ कृषि के साथ अभद्रता एवं धान क्रय प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने पर सण्डीला के राइस मिलर्स के खिलाफ की गई कार्यवाही

               जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर गत दिवस एडीओ कृषि के साथ अभ्रदता करने एवं धान क्रय प्रक्रिया में बाधा पहंुचाने पर सण्डीला के राइस मिलर्स संदीप गुप्ता के विरूद्ध प्राथमिक कार्यवाही करते हुये प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
               गत दिवस बेनीगंज क्षेत्र में स्थित आवश्यक खाद्य वस्तु निगम के धान क्रय केन्द्र पर कोरोकला निवासी सुन्दरलाल, शिवराम मिश्रा, विमल किशोर तथा बेलवारखेड़ा निवासी पुतान वर्मा आदि अपने टैªक्टर ट्रालियों में धान भरकर क्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु पहुंचे। मानक के अनुरूप धान नही है, का बहाना कर केन्द्र प्रभारी ने धान क्रय करने से किसानों को मना कर दिया। जिस पर हंगामा हुआ। एडीओ कृषि रामदास वर्मा किसानों की बात सुन ही रहे थे कि तभी सण्डीला के राइस मिलर्स सन्दीप गुप्ता और उनके साथी धान क्रय केन्द्र पहुंचें और उन्होने केन्द्र प्रभारी पर धान न क्रय किये जाने का दबाब ही नही बनाया अपितु एडीओ कृषि रामदास वर्मा से अभद्रता भी की जिसकी जांच जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सण्डीला को सौंपी थी। घटना सही पाये जाने पर एडीओ कृषि की ओर से राइस मिलर्स सन्दीप गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस संबन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के धान क्रय में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही एवं अनियमितता बर्दास्त नही की जायेगी।