लोकसभा ने केन्द्रीय सड़क कोष संशोधन विधेयक 2017 ध्वनिमत से पारित कर दिया है। विधेयक में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव के लिए उपकर का आवंटन घटाकर साढ़े इकतालीस प्रतिशत से उनतालीस प्रतिशत करने का प्रावधान है। विधेयक के तहत अब उपकर का ढाई प्रतिशत यानी लगभग दो हजार 339 करोड़ रुपये वार्षिक राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रख रखाव के लिए होंगे। ये विधेयक सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सदन के पटल पर रखा था। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून बनने से बंदरगाह सम्पर्क में बड़ी क्रांति आएगी। इससे पर्यटन और बंदरगाह तथा माल ढुलाई में वृद्धि होगी। विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भी बहस में हिस्सा लिया।
Related Articles
बर्फबारी के कारण करगिल – श्रीनगर मार्ग बंद
October 20, 2022
0
भूगर्भ जल के संरक्षण एवं प्रबंधन हेतु ग्राउंड वाटर (मैनेजमेंट एंड रेगुलेशन) बिल-2017 हो रहा तैयार
December 16, 2017
0
बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक को बाइक सवार ने जमकर पीटा
February 10, 2018
0