मुर्गी फार्म पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

            हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के अंतर्गत गांव से बाहर हाईवे के किनारे बने अपने मुर्गी फार्म पर रात्रि में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।हत्या की वारदात से सनसनी फैल गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।मामले में पांच लोगों पर परिजनों में हत्या के आरोप लगाए है।परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना की बात स्वीकार की है।बताया मुर्गी फार्म के पड़ोस में मृतक का भतीजा अपने खेत में पानी लगा रहा था जिसने आरोपियों को भागते हुए देखा और पहचान कर परिजनों को बताया।
मामला थाना लोनार के सारंगपुर का है।
            यहां के निवासी रामकरण 40 पुत्र पुत्तू लाल गांव के बाहर बने अपने मुर्गी फार्म पर सो रहा था कि तभी गांव निवासी लक्ष्मण संजीव तथा अनिल साथ में दो लोग अज्ञात ने मिलकर गोली मारकर युवक की हत्या कर दी हत्या कर भाग रहे आरोपियों को मृतक के भतीजे चंद्रप्रकाश ने देख लिया तथा पहचान कर परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा वही पूछताछ में पुत्र रोहित ने बताया कि लक्ष्मण का भाई हरिराम की 2 वर्ष पूर्व अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी उसी की रंजीत रामकरण से आरोपी लोग मानते थे जिन्होंने रंजिश में बदला लेने के कारण इस घटना को अंजाम दिया है मृतक खेती का काम करता था एक पुत्र तथा एक पुत्री रोहित तथा सविता है ।