6 लाख 53 हजार की नगदी व 9 लाख के जेवर सहित 16 लाख बीएसएनएल कंपनी के टीटी के घर से चोरी

हरदोई- शहर में लखनऊ रोड पर स्थित बीएसएनएल कॉलोनी में कंपनी के टीटी के घर से लाखों की चोरी हो गई।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।वही पूरे मामले की सच्चाई खोलने के लिए फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। कोतवाली शहर के लखनऊ रोड स्थित बीएसएनएल कॉलोनी निवासी महमूद अली कंपनी में टीटी के पद पर तैनात हैं।उनके मुताबिक वह मुहर्रम को लेकर संडीला गए हुए थे।वहीं उनकी पत्नी भी गई हुई थी। उनका बेटा यहां घर पर नन्हे उर्फ मसरूर उर्फ नया था।

उनका कहना है मंगलवार को जब वह वापस संडीला से हरदोई आए तो लखनऊ चुंगी पर अपने बेटे को फोन करके बाइक मंगवाई। इसी बीच वापस जब नन्हे ऊर्फ मसरूर घर पहुंचा,तो वहां पर देखा मकान के सभी गेट खुला थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था।महमूद अली के मुताबिक उनके घर से 4 जोड़ी सोने के कड़े 5 जोड़ी जंजीर 9 अंगूठी समेत करीब 9लाख का जेवरात व 6लाख 53 हजार की नगदी चोरी हो गई है। उनका कहना है कि इसमें उनका व उनके बेटे का जेवरात शामिल हैं।महबूब अली के मुताबिक उनकी यह पूरे जीवन की कमाई थी।उसके चले जाने से पूरा घर दुखी है।वही घटना की सूचना मसरूर उर्फ नयाब ने पुलिस को दे दी है।पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।वही इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।चोरी में गए धन को लेकर कुछ मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।