चोरी की शिकायत पुलिस से करने पर दबंगों ने पीटा

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार, कप्तान को सुनाया अपना दुखड़ा

                   सांडी पुलिस की  लचर कार्यप्रणाली के चलते दबंगों के हौसले बुलंद है जिसके चलते चोरी की शिकायत से नाराज लोगों ने परिजनों को जमकर पीटा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद परिजन एसपी से मिलने पहुंचे।
                मामला हरदोई के सांडी थाना इलाके का है।यहाँ के कोइलाई गांव के निवासी सोनू पुत्र सर्वेश का आरोप है कि उसी के गांव के संजय व विमलेश ने 27 दिसम्बर को उसके घर मे चोरी की थी।उसकी उसने सूचना पुलिस को दी थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर इन लोगों ने उसके साथ उसकी दादी सोनकली,चाची रामादेवी,चाचा छोटभैया गांव आ रहे थे इसी बीच यह लोग गांव के पकरिया चौराहे पर पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर इन लोगों ने उसके परिजनों को लाठी डंडों से पीट दिया।दबंगों के हमले से सभी घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां से कुछ राहत मिलने के बाद परिजन एसपी विपिन कुमार मिश्र से मिलने पहुंचे और आपबीती सुनाई।एसपी ने हालांकि मामले में कार्यवाही के आदेश दिए है।