प्रमुख सांस्कृतिक संस्था डॉ. उर्मिलेश जन-चेतना समिति द्वारा प्रख्यात कवि डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में चार दिवसीय तृतीय डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव 29 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतिभाओं के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ।
प्रख्यात कवि डॉ उर्मिलेश की स्मृति में डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 29 जनवरी से 1 फरवरी 2020 के मध्य आयोजित होने वाले डॉ उर्मिलेश स्मृति उत्सव की तैयारियों के लिए आयोजन समिति ने गति पकड़ ली है । इस बार आयोजन का मुख्य आकर्षण जनपद में पहली बार आयोजित हो रहा नाट्य समारोह होगा।
उप्र संगीत नाट्य अकादमी की ओर अन्य जनपदों की भांति बदायूं जनपद में प्रथम चार दिवसीय सम्भागीय नाट्य समारोह इसी मंच पर आयोजित होगा। जिसमें प्रति दिन शाम एक बढ़ कर एक नाटकों का मंचन प्रदेश के विभिन्न जनपदों के रंगमच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जाएंगे। साथ ही आयोजन में ललित कला अकादमी की ओर से चार दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
स्कूली बच्चों के अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे एकल व समूह लोकनृत्य, सुगम संगीत, रंगोली, मेंहदी, पोस्टर, शिशुु-वेश, हेल्थी बेबी, महिलाओं के लिए भारतीय परिधान प्रतियोगिता सहित जनपद की ऐतिहासिक समृद्धता एवं प्रमुख हस्तियों के योगदान को प्रदर्शित करती वीडियोग्राफी प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं के फार्म 30 दिसम्बर से समस्त विद्यालयों में उपलब्ध कराये जाएंगे । आवेदन निःशुल्क होगा एवं आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2020 रहेगी।
प्रतिदिन दिन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद शाम 5 बजे 7 बजे नाट्य मंचन के आयोजन के बाद रात्रि में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन व मुशायरा, रुहेलखंड के संगीत कलाकारों द्वारा संगीत संध्या, अखिल भारतीय सांस्कृतिक व भजन संध्या एवं म्यूजिकल नाइट आदि का आयोजन प्रस्तावित है। आयोजन में स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। सभी आयोजनों में देश के सुप्रसिद्ध कवि, शायरों एवं कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महत्वपूर्ण विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं वर्ष 2019-2020 में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मनित किया जाएगा। यह सम्मान बदायूँ क्लब, बदायूँ से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदित किये जा सकते हैं, समिति द्वारा ये सम्मान निर्धारित कर दिये जाएंगे। आयोजन में समिति साहित्यिक स्मारिका उन्मेश का विमोचन भी किया जायेगा।