हरदोई- पुरुष टप्पेबाजों के साथ-साथ अब महिला टप्पेबाज भी सक्रिय हो गए हैं।टप्पेबाजों की एक गिरोह ने मैनपुरी की एक महिला को अपने जाल में फंसाया और उसे टप्पेबाजी का शिकार बना लिया पीड़ित महिला ने शहर कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।
मैनपुरी जनपद की थाना उड़न मंडल निवासी बिठौली उर्फ उषा पिहानी कोतवाली इलाके के कटोरा गांव में अपने भाई लालजी के यहां आई हुई थी।वह अपनी भतीजी प्रेमलता के साथ अपने भाई के घर जा रही थी और पिहानी बस अड्डे के पास मौजूद थी।जिस ऑटो में बिठौली मौजूद थी उसी ऑटो में एक बुर्का पहने महिला भी बैठी थी।बिठौली के मुताबिक बुर्का पहने महिला ने उसकी भतीजी को 50 रुपये दिए और समोसा मंगवाए उसके बाद उसने अपने कान के कुंडल उतारे और एक बैग में रख लिए तथा उससे भी कहा कि अपने कुंडल उतार दो यहां चोरों का आतंक है।
आरोप है कि महिला उसके झांसे में आ गई और अपने कुंडल उतार कर बैग में रख लिया।उसी बैंक में उसके 3000 रुपये नगद थे।पलक झपकते ही महिला टप्पेबाज बैग लेकर ऑटो से उतर कर फरार हो गई।जब महिला को पता चला रोने-पीटने लगी वहां पर भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई जांच की बात कह रही है।