केपीएस स्कूल ने माफ की तीन माह की फीस,कोरोना काल मे समझा अभिभावकों का दर्द

मसुरियादीन मौर्य :

कौशाम्बी- एक तरफ जहां देश वैश्विक महामारी की वजह से चार माह से लॉक डाउन का दंश झेल रही है। लोगों के काम धंधे सब चौपट हो गए लोग विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। वही पर कौशाम्बी जनपद के सिराथू तहसील के केपीएस स्कूल ने अपने स्कूल के छात्रों का तीन माह की फीस माफ कर दिया है। जिसको लेकर अभिभावकों ने राहत महसूस किया है।

सिराथू तहसील क्षेत्र के कसिया में स्थित कौशाम्बी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्रो की अप्रैल , मई व जून माह की फीस माफ की जाती है । साथ ही कक्षा 9 व 11 में प्रवेश कर चुके छात्र जुलाई माह का शुल्क व बोर्ड रजिस्ट्रेशन फीस 30 जुलाई तक जमा कर दे जिससे छात्रो के बोर्ड का रजिस्ट्रेशन समय पर हो सके । योगेश मौर्य द्वारा की गई फीस माफी से अभिभावक खुश हैं।