कछौना, हरदोई। विकास खण्ड कछौना की क्षेत्र पंचायत से स्वीकृत वर्ष 2020-21 के तीन सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं। ये स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं।
बताते चलें विकास खण्ड कछौना में क्षेत्र पंचायत से वर्ष 2020-21 में तीन सामुदायिक शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। जिनकी कीमत लाखों रुपए की है। एक वर्ष की अवधि का समय गुजरने के बाद भी ब्लॉक परिसर में, कोतवाली कछौना में, ग्राम सभा कुकुही में अधूरे पड़े हैं। जबकि ब्लॉक परिसर में भी शौचालय अधूरा पड़ा है। जहां पर ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी रहते हैं, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक शौचालय की प्रगति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया पूरे मामले की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता