ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय बैठक कल से

लखनऊ से मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी हैदराबाद में 9,10,11 फरवरी को होने वाली ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय बैठक के लिए रवाना हो गए हैं ।

उन्होंने पर्सनल लॉ बोर्ड के मॉडल निकाहनामे में संशोधन करने की भी बात कही है । सभी काजियों को निर्देशित किया जाएगा कि निकाह कराते समय निकाहनामे में यह भी जोड़ ले कि मियां बीवी दोनों एक ही बार में तीन तलाक़ का इस्तेमाल नहीं करेंगे । ख़ालिद रशीद फिरंगी महली का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए जजमेंट पर पूरी तरह से अमल होगा ।