बैठक में अद्यतन सूचनाओं सहित प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें :- सतीश त्रिपाठी

हरदोई– नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि 10 अक्टूबर 2018 को होने वाली कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक अपरिहार्य कारणों से नहीं होगी, अब यह बैठक 12 अक्टूबर 2018 को कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह 04.00 बजे आहूत की जायेगी। उन्होने समस्त संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में अद्यतन सूचनाओं सहित निर्धारित समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।