हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है । उनके कब्जे से 610 रुपए व ताश की गड्डी बरामद की है । मुखबिर से मिली सूचना पर मढिया मंदिर खरगपुर के पास छापा मारकर पुलिस ने खरगपुर निवासी राजू , खसैारा निवासी आदेश तथा बादाम सिंह को जुआ खेलते हुए मौके से गिरफ्तार किया है । कोतवाल ब्रजेन्द्र नाथ शुक्ला ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।